आज मनायी जायेगी ईद, तैयारी पूरी

Updated at : 20 Mar 2026 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
आज मनायी जायेगी ईद, तैयारी पूरी

आज मनायी जायेगी ईद, तैयारी पूरी

विज्ञापन

बलिया बेलौन रमजानुल मुबारक के 30 वीं रोजा पूरा होने के बाद शनिवार को ईद उल फितर मनाने की तैयारी पूरी कर ली गयी है. ईदगाहों की साफ सफाई, रंग रोगन कराया गया है. बेलौन मुखिया सह ईदगाह कमेटी के मेराज आलम ने बताया की नंदियार पैलापुर ईदगाह में सुबह आठ बजे ईद की नमाज अदा की जायेगी. बलिया बेलौन पंचायत के हरनाथपुरा, सीहपुर, शिकारपुर, मरया ईदगाह में नौ बजे तक ईद की नमाज सम्पन्न होने की जानकारी दिये. शेखपुरा मुखिया प्रतिनिधि एकबाल हुसैन ने बताया की कोर्रा हाट, शेखपुरा, निस्ता आदि ईदगाह में ईद नमाज की तैयारी पूरी कर ली गयी. बेनी जलालपुर मुखिया नाहीद आलम ने जानकारी दी के मुकररी कमालपुर ईदगाह में 7.30 बजे, तैयबपुर मुखिया मारूफ अहसन ने बताया की भैंसबंधा ईदगाह में 8.15 बजे, चनदहर मुखिया रागीब शजर ने बताया की बघवा कलदासपुर, मीनापुर, चनदहर अलहणडा खाड़ी आदि ईदगाह में तैयारी पूरी है. मधाइपुर मुखिया असरार अहमद ने जानकारी दी के बनियटोली ईदगाह में 7.45 बजे, निस्ता मुखिया अख्तर आलम ने बताया की जीगीन सहित सभी ईदगाहों में शांति के माहौल में ईद नमाज की तैयारी पूर्ण है. इस अवसर पर बलिया बेलौन थाना अध्यक्ष शाहिद हुसैन, सालमारी थाना अध्यक्ष कुमारी जुली दल बल के साथ गस्ती में रहेंगे, ईदगाहों में पुलिस बल, दंडाधिकारी प्रतिनियुक्ति है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन