फलका में पन्द्रह स्थानों पर पढ़ी जाएगी ईद की नमाज

फलका में पन्द्रह स्थानों पर पढ़ी जाएगी ईद की नमाज
फलका प्रखंड में ईद की तैयारी पूरी कर ली गयी है शनिवार को ईद मनाई जाएगी. ईद गाहों मस्जिदों का रंग रोगन किया गया है. ईद के लिए ईद गाहों को विशेष रूप से सजाया गया है. ईद की नमाज प्रखंड में पन्द्रह जगह पर होगी. सबसे बड़ी आबादी वाली गांव महेशपुर में 8,30 बजे नमाज पढ़ी जाएगी. सालेहपुर में 8 बजे ,पोठिया में आठ बजे, मंझा दीरा में 8 बजे ,अठगामा में, 8 बजे फलका बस्ती ईद गाह में 9.30 बजे नमाज अदा की जायेगी. जबकि भरसिया रोड मस्जिद में 8,25 बजे, भरसिया बस्ती मस्जिद में 8,25 में ,फुलडोभी में 8.30 बजे ,मघेली में 8बजे, दयालपुर में 8.30 बजे ,बड़ी चातर में 8.30 बजे मोरसंडा में 8.30 बजे नमाज अदा की जाएगी. फलका थाना अध्यक्ष रवि कुमार राय ने बताया कि विधि व्यवस्था सही रखने के लिए दंडाधिकारी सहित हर ईदगाहों में चौकीदार तैनात रहेगा साथ ही पुलिस पदाधिकारी गस्त करते रहेंगे. इधर चांद की रात लोग देर रात तक खरीदारी करते रहे. बाजारों एव चौक चौराहों पर सवई कपड़ो के दुकानों में काफी भीड़ देखी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




