विद्यालय के बच्चों को शैक्षणिक परिभ्रमण कराया

Updated:
विज्ञापन
विद्यालय के बच्चों को शैक्षणिक परिभ्रमण कराया

विद्यालय के बच्चों को शैक्षणिक परिभ्रमण कराया

विज्ञापन

मनिहारी मनिहारी के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुलीपाड़ा के बच्चों को शैक्षणिक परिभ्रमण शनिवार को कराया गया. मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के अंतर्गत परिभ्रमण कराया गया. परिभ्रमण बस को विद्यालय शिक्षा समिति अध्यक्ष रोहित पासवान, सचिव जूली देवी, प्रधानाध्यापक बद्री रजक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. उत्क्रमित मध्य विद्यालय मनिहारी के छात्र व छात्राओं को पूर्णिया व अररिया के विभिन्न परिभ्रमण स्थल भ्रमण कराया गया. जलालगढ़ के ऐतिहासिक काली मंदिर, कुसियारगांव पार्क, भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय पूर्णिया का भ्रमण कराया जाय. शिक्षक संजय कुमार मंडल, सनातन पंडित, शिक्षिका नूतन कुमारी, रितिका कुमारी, काजल कुमारी, रसोईया रुक्मिणी देवी व गणमान्य ग्रामीण उपस्थित थे. प्रधानाध्यापक बद्री रजक ने सरकार की शैक्षणिक परिभ्रमण योजना को बहुत ही महत्वाकांक्षी व लाभकारी बताया. छात्र- छात्राओं में काफी उत्साह का माहौल था. शैक्षणिक परिभ्रमण से बौद्धिक विकास होता है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन