दीपावली को लेकर मिट्टी के दीपों की बिक्री जोरों पर

दीपावली को लेकर मिट्टी के दीपों की बिक्री जोरों पर
हसनगंज प्रखंड स्थित हसनगंज बाजार साप्ताहिक हाट में शुक्रवार को दीपोत्सव का त्यौहार दीपावली को लेकर मिट्टी के दीपों की बिक्री जोरों पर है. ऐसे तो इस आधुनिक समय में लोग मिट्टी के दियें से ज्यादा कैंडल व इलेक्ट्रॉनिक लाइटों से घर को सजाना ज्यादा पसंद करते हैं. ऐसे में मिट्टी के दियों की मांग बिल्कुल ना के बराबर हो गयी है. लिहाजा कुम्हारों का व्यवसाय में मंदी आई है. हसनगंज के साप्ताहिक हाट में दीपावली को लेकर दियों सहित मिट्टी के बने सामानों की बिक्री अच्छी खासी देखी गई. लोग गांव से पहुंचकर मिट्टी के बने दीयों व बर्तन के खरीदारी करते देखे गये. कुमारन ने कहा जितनी बिक्री होनी चाहिए वैसे नहीं हो पा रही है. लेकिन यह पूछते नहीं धंधा है. जिसे छोड़ भी नहीं सकते जब से बाजार में प्लास्टिक के गिलास वह प्लेट आ गए हैं. उसके बाद मिट्टी के बर्तन की बिक्री कम हो गई है. कोई खास प्रयोजन में ही इसकी बिक्री होती है. अब तो दीयें की जगह लोग मोमबत्ती जलाते हैं. जीविकोपार्जन चलाने के लिए अन्य कार्य भी करना पड़ता है. बताया दीपावली का त्यौहार को लेकर आज मिट्टी के दियों व बर्तन की बिक्री बढ़ी है. अभी दीपावली को लेकर एक-दो दिन शेष बचे हुए हैं उम्मीद है की बिक्री अच्छी खासी होगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




