पीएम किसान सम्मान निधि योजना को ई-केवाईसी शिविर लगा

Updated at : 16 May 2025 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम किसान सम्मान निधि योजना को ई-केवाईसी शिविर लगा

पीएम किसान सम्मान निधि योजना को ई-केवाईसी शिविर लगा

विज्ञापन

हसनगंज प्रखंड के बलुआ पंचायत के पीपरा गांव में शुक्रवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त करने वाले लाभार्थियों का ई-केवाईसी के लिए शिविर का आयोजन किया. प्रशिक्षु बीएओ भानू भवेश व कृषि सलाहकार भास्कर विश्वास ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के सभी लाभार्थियों को सरकार द्वारा ई-केवाईसी कराना अनिवार्य किया है. पीपरा राजस्व ग्राम में विशेष शिविर का आयोजन कर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त करने वाले लाभार्थियों का ई-केवाईसी कराया. शिविर में 70 किसान पहुंचे. 60 किसानों का ई-केवाईसी कराया गया है. मौके पर कृषि सलाहकार भास्कर विश्वास ने लोगों से अपील किया है कि संबंधित राजस्व ग्राम के सभी लाभार्थी संबंधित दस्तावेज के साथ शिविर में पहुंच ई-केवाईसी जरुर करा लें. इस अवसर पर कृषि डाटा ऑपरेटर मनोरंजन कुमार सहित दर्जनों किसान आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन