103 विद्यालयों के 1217 घोषणायुक्त डमी पंजीयन कार्ड नहीं हो सका अपलोड

Updated at : 11 Sep 2025 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
103 विद्यालयों के 1217 घोषणायुक्त डमी पंजीयन कार्ड नहीं हो सका अपलोड

103 विद्यालयों के 1217 घोषणायुक्त डमी पंजीयन कार्ड नहीं हो सका अपलोड

विज्ञापन

– ऐसे छात्र व छात्राएं मैट्रिक परीक्षा से हो सकते हैं वंचित -बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने जारी किया दिशा निर्देश कटिहार मैट्रिक परीक्षा में सम्मिलित होने वाले जिन छात्र-छात्राओं ने हस्ताक्षरित घोषणा युक्त डमी पंजीयन कार्ड को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के समिति के पोर्टल पर अपलोड नहीं किया है ऐसे छात्र-छात्राएं मैट्रिक परीक्षा से वंचित हो सकते हैं. समिति ने इस आशय से संबंधित दिशानिर्देश जारी किया है. समिति ने माध्यमिक स्तर की शिक्षा प्रदान करने वाले सभी कोटि के मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान के प्रधान, संबंधित विद्यार्थी, उनके अभिभावक, डीपीओ (माध्यमिक शिक्षा) एवं डीईओ को दिये दिशानिर्देश में कहा है कि वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 के लिए पंजीकृत विद्यार्थियों का डमी पंजीयन कार्ड समिति के वेबसाइट से डाउनलोड कर इसमें आवश्यकतानुसार त्रुटि सुधार करते हुए मुद्रित घोषणा पत्र को विद्यार्थी व माता, पिता, अभिभावक के हस्ताक्षर एवं शिक्षण संस्थान के प्रधान के द्वारा स्वयं भी हस्ताक्षरित कर समिति के पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड किए जाने के लिए दिनांक 05-07-2025 से 25-07-2025 तक तथा छात्रहित में दिनांक 26-07-2025 से 09-08-2025 तक, दिनांक 10-08-2025 से 19-08-2025 एवं पुनः दिनांक 23-08-2025 से 08-09-2025 तक अवधि विस्तारित की गयी थी. समिति की ओर से से जारी दिशानिर्देश में यह भी कहा गया है कि बार-बार अवसर प्रदान किये जाने के बावजूद राज्य के 3248 माध्यमिक शिक्षण संस्थानों के द्वारा कुल 39143 विद्यार्थियों का हस्ताक्षरित घोषणायुक्त डमी पंजीयन कार्ड उक्त अवधि में समिति के वेबसाइट पर अपलोड नहीं किया है. कटिहार जिले के 103 माध्यमिक विद्यालयों के 1217 छात्र-छात्राएं शामिल है. ऐसे शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों की विवरणी समिति के वेबसाइट पर अपलोड है, जिस पर विद्यालय लॉगिन कर देख सकते है. हस्ताक्षरित घोषणा युक्त डमी पंजीयन कार्ड अपलोड करना जरूरी समिति की ओर से जारी निर्देश में साफ कहा, जिस विद्यार्थी का हस्ताक्षरित घोषणायुक्त डमी पंजीयन कार्ड समिति के पोर्टल पर अपलोड नहीं किया जायेगा. उनका मूल पंजीयन कार्ड निर्गत नहीं किया जायेगा एवं ऐसे विद्यार्थियों को माध्यमिक वार्षिक परीक्षा के लिए परीक्षा आवेदन भरने से वंचित कर दिया जायेगा. परीक्षा आवेदन नहीं भरे जाने के कारण उनका प्रवेश पत्र निर्गत नहीं किया जायेगा और इस तरह उनका एक वर्ष व्यर्थ चला जायेगा जिसकी सम्पूर्ण जबावदेही संबंधित विद्यार्थी एवं शिक्षण संस्थान के प्रधान की होगी. 14 सितंबर तक करें अपलोड समिति ने अंतिम अवसर देते हुए वैसे विद्यार्थियों, जिनका हस्ताक्षरित घोषणायुक्त डमी पंजीयन कार्ड समिति के वेबसाईट पर अभी तक अपलोड नहीं किया गया है. उनसे कहा डमी पंजीयन कार्ड डाउनलोड कर आवश्यकतानुसार सुधार करते हुए अपने अभिभावक एवं अपना हस्ताक्षर कर अविलंब अपने विद्यालय से दिनांक 14-09-2025 तक की अवधि में सम्पर्क करेंगे तथा अपने विद्यालय के माध्यम से समिति के वेबसाईट पर अनिवार्य रूप से अपलोड कराना सुनिश्चित करेंगे. अन्यथा मूल पंजीयन कार्ड निर्गत नहीं करते हुए माध्यमिक वार्षिक परीक्षा, 2026 के लिए परीक्षा आवेदन भरने से वंचित कर दिया जायेगा. परीक्षा आवेदन नहीं भरे जाने के कारण प्रवेश पत्र निर्गत नहीं किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन