जब्त वाहनों का नीलामी नहीं होने से कीमती बाइक हो रही बर्बाद

जब्त वाहनों का नीलामी नहीं होने से कीमती बाइक हो रही बर्बाद
बलिया बेलौन बलिया बेलौन थाना में विभिन्न कांडों से दर्जनों बाइक, ऑटो, चार चक्का सहित अन्य वाहन वर्षों से खुले आसमान के नीचे धूप, बारिश में पड़ा रहकर जंग खा रहा है. इसमें अधिकांश वाहनों में जंग लग जाने के कारण बर्बाद हो रहा है. जबकि जब्ती के समय अधिकांश वाहन अच्छे कंडिशन में था. वाहनों के रखने के लिए थाना के पास व्यवस्था नहीं होने की स्थिति में जंग खाकर बेकार हो रहा है. लोगों का कहना है की जब्त वाहनों का समय पर नीलामी प्रक्रिया शुरू करने से इच्छुक व्यक्ति नीलामी प्रक्रिया में दिलचस्पी दिखाते. इससे सरकार को राजस्व का लाभ होता. ज्ञात हो की पुलिस व्यवस्था में व्यापक बदलाव हुआ है. लेकिन जब्त वाहनों के रखने की व्यवस्था नहीं की जा रही है. जिसके कारण यह वर्षों से खुले आसमान के नीचे पड़ा रहता है. ऐसे में वाहनों की स्थिति अच्छी नहीं रहती है. लोगों ने जब्त वाहनों की नीलामी प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने का आग्रह किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










