शिक्षकों पर कार्रवाई नहीं होने से लोगों ने बच्चों को पढ़ाने से किया मना

शिक्षकों पर कार्रवाई नहीं होने से लोगों ने बच्चों को पढ़ाने से किया मना
– विद्यालय परेड होते ही तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न सभी अभिभावक अपने-अपने बच्चों को लेकर चले गये घर – शिक्षकों के विरुद्ध जताया नाराजगी, कार्रवाई की मांग आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के आलमपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुशहा अपने काले कारनामों को लेकर पिछले दिनों से लगातार सुर्खियां बटोर रही है. मंगलवार को आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा से टीसी के नाम पर शिक्षकों द्वारा लजीज व्यंजन के पार्टी मामले में आपत्तिजनक मांस खाने के आरोपों से घिरे हुए थे. विद्यालय में जांच में प्रखंड विकास प्रभारी बीईओ सरोज कुमार व आजमनगर थानाध्यक्ष नीरज कुमार पहुंचे थे. ग्रामीणों की मांग थी कि सभी शिक्षकों का ताबदला कराया जाय. बुधवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने शिक्षकों पर कार्रवाई नहीं होने पर बच्चों को विद्यालय में पढ़ाने से मना कर अपने घर लेकर चले गये. बुधवार को सभी शिक्षकों द्वारा विद्यालय संचालन के लिए अपने निर्धारित समय पर विद्यालय पहुंचे थे. छात्र-छात्राओं द्वारा परेड किया गया. परेड होते ही अभिभावक विद्यालय पहुंचे और सभी छात्र-छात्राओं को विद्यालय से लेकर चले गये. कुछ ग्रामीण व अभिभावकों ने शिक्षकों के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा जब तक विद्यालय में कार्यरत सभी शिक्षकों को यहां से हटाया नहीं जायेगा. तबतक हम अपने बच्चों को उक्त विद्यालय में पढ़ने नहीं भेजने की बात कही. ग्रामीणों का आरोप है विद्यालय प्रशासन द्वारा बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लापरवाही बरती गई है. अभिभावकों ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा की भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाय. शिक्षकों पर उचित कार्रवाई करने की भी मांग की है. दूसरी ओर उक्त विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों ने कहा, परेड के बाद छात्र-छात्राओं को उनके अभिभावक जबरन ले गए हैं. अभिभावक ने जाते-जाते यह कहा है कि जब तक विभाग अधिकारियों द्वारा कार्रवाई नहीं की जाती है. तब तक हम बच्चों को विद्यालय नहीं भेजने की बात कही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










