डीएसपी सद्दाम हुसैन ने क्षेत्र का जायजा लिया

डीएसपी सद्दाम हुसैन ने क्षेत्र का जायजा लिया
कोढ़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गयी हैं. डीएसपी सद्दाम हुसैन ने संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण किया. पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. कहा कि मुहर्रम के अवसर पर शांति और भाईचारा बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. किसी भी तरह की अफवाह या गड़बड़ी से निपटने के लिए पुलिस बल पूरी तरह से सतर्क रहेगा. डीएसपी ने जुलूस मार्गों की स्थिति का भी जायजा लिया. जुलूस के लिए तय मार्गों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और बैरिकेडिंग जैसे बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया. साथ ही उन्होंने स्थानीय नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि त्योहार को शांति और सौहार्द के साथ मनाया जाय. कोढ़ा थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










