कार्यशाला के दूसरे दिन विशेष आकर्षण के रूप में ड्रोन शो व क्राइम हार्डवेयर शो रहा

Published by :RAJKISHOR K
Published at :28 Mar 2025 7:43 PM (IST)
विज्ञापन
कार्यशाला के दूसरे दिन विशेष आकर्षण के रूप में ड्रोन शो व क्राइम हार्डवेयर शो रहा

कार्यशाला के दूसरे दिन विशेष आकर्षण के रूप में ड्रोन शो व क्राइम हार्डवेयर शो रहा

विज्ञापन

– स्टार्टअप को आगे ले जाने के लिए सीड फंडिंग के लिए छात्रों ने कराया पंजीकरण पांच उत्कृष्ट आइडियाजों को किया गया पुरस्कृत कटिहार डीएस कॉलेज में आयोजित स्टार्टअप नीति कार्यशाला के दूसरे दिन छात्रों ने अपने 10 से अधिक स्टार्टअप आइडियाज प्रस्तुत किया. इस दौरान इनोवेशन और व्यावहारिक समाधान की झलक देखने को मिली. छात्रों ने अपने स्टार्टअप को आगे ले जाने के लिए सीड फंडिंग के लिए भी पंजीकरण किया. कार्यक्रम में स्टार्टअप सेल के अधिकारी, इनोवेशन एक्सपर्ट्स और जिले के कई प्रमुख स्टार्टअप प्रतिनिधि उपस्थित रहे. उन्होंने छात्रों के आइडियाज पर गहन चर्चा की. उनके व्यावसायिक संभावनाओं को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव भी दिया. टॉप पांच छात्र जिन्होंने अपने उत्कृष्ट आइडियाज प्रस्तुत किया. जिसमें उत्कर्ष कुमार, तृप्ति कुमारी, चित्रांश आर्यन, जसमीत कौर, संयतन रॉय शामिल थे. कार्यशाला के दूसरे दिन विशेष आकर्षण के रूप में ड्रोन शो और क्राइम हार्डवेयर शो का आयोजन किया गया. ड्रोन शो में छात्रों ने अपने इनोवेटिव ड्रोन टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन किया. जिसमें अत्याधुनिक सेंसर और कैमरा तकनीक का उपयोग किया गया. क्राइम हार्डवेयर शो में सुरक्षा और अपराध की जांच में उपयोग होने वाले नए उपकरणों को प्रस्तुत किया गया. कार्यशाला के अंत में प्रतिभागियों को स्टार्टअप नीति, मार्केट रिसर्च और इन्वेस्टमेंट प्लानिंग पर महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयी. आगामी दिनों में स्टार्टअप प्रेजेंटेशन और मेंटरशिप सत्र भी आयोजित किए जायेंगे. विशिष्ट अतिथियों ने छात्रों को किया प्रेरित ————————————————- डीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय कुमार सिंह इनोवेशन सेल की संयोजक डॉ रंजना कुमारी, कटिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग की प्राचार्य, कटिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग की प्राचार्य, स्टार्टअप विशेषज्ञ रवि कुमार सिंह, डीएस कॉलेज के स्टार्टअप प्रतिनिधि सुमन कुमार, जिला स्टार्टअप अधिकारी सुब्रत कुमार सिंह, जिला स्टार्टअप कोऑर्डिनेटर दिलीप कुमार, स्टूडेंट स्टार्टअप सेल कोऑर्डिनेटर आशीष कुमार, छात्र प्रतिनिधि राजलक्ष्मी, हरित, हिमांशु, जफर साहिद भी उपस्थित रहे. उन्होंने छात्रों की प्रतिभा की सराहना की और उन्हें भविष्य में अपने स्टार्टअप को और आगे ले जाने के लिए प्रेरित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन