नागरिक संघर्ष समिति ने मनिहारी में यात्री सुविधा को लेकर डीआरएम बिल्डिंग के समझ दिया धरना

Updated at : 22 May 2025 7:19 PM (IST)
विज्ञापन
नागरिक संघर्ष समिति ने मनिहारी में यात्री  सुविधा को लेकर डीआरएम बिल्डिंग के समझ दिया धरना

नागरिक संघर्ष समिति ने मनिहारी में यात्री सुविधा को लेकर डीआरएम बिल्डिंग के समझ दिया धरना

विज्ञापन

कटिहार नागरिक संघर्ष समिति मनिहारी की ओर से गुरूवार को यात्री जनहित में डीआरएम बिल्डिंग के समीप अध्यक्ष अंगद ठाकुर के नेतृत्व में विभिन्न मांगों को लेकर सामूहिक उपवास किया. उपरांत डीआरएम को यात्री जनसुविधा के लिए ज्ञापन सौंपा गया. अध्यक्ष अंगद ठाकुर ने बताया कि सामूहिक उपवास का उद्देश्य यही था कि कटिहार से तेजनारायणपुर स्टेशन तक के लिए संध्या सात बजे के समय कटिहार स्टेशन से तेजनारायणपुर स्टेशन के लिए ट्रेन का परिचालन हो. मनिहारी स्टेशन पर सुबह वाली ट्रेन के समय यूटीएस काउंटर परिचालन कर सभी स्टेशनों के लिए टिकट दिया जाय. साथ ही 07539 ट्रेन संख्या को तेजनारायणपुर स्टेशन तक परिचालन किया जाय. पुनः इसी ट्रेन को 07540 बनाकर तेजनारणपुर स्टेशन से सुबह 4:40 के समय कटिहार के लिए परिचालन किया जाय. संस्थान के सदस्यों ने बताया कि डीआरएम साहब को ज्ञापन सौंपने के उपरांत इन सभी मुख्य बिंदु पर डीआरएम साहब ने सहमति देते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया. नागरिक संघर्ष समिति के जय प्रकाश यादव, सर्वोदय समाज के अध्यक्ष अशोक कुमार, मुस्कान फाउंडेशन के दीपक मुस्कान, रमेश साह, नटवर लाल तांती, राजेंद्र सिंह, शेख शियाद, शेख ज़मीत, दीपक कुमार, राजू पासवान मुख्य रूप से उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन