नाला का पानी सड़क पर बह रहा, लोग परेशान

Updated:
विज्ञापन
नाला का पानी सड़क पर बह रहा, लोग परेशान

नाला का पानी सड़क पर बह रहा, लोग परेशान

विज्ञापन

प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के प्राणपुर पंचायत के वार्ड संख्या 11 एवं 12 प्राणपुर गांव में लाखों की लागत से बना नाला मुखौटा साबित हो रहा है. जल जमाव की समस्या से प्रखंड मुख्यालय के कार्यालय आने जाने वाले लोगों को आवागमन करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय ग्रामीण ने बताया कि पंचायत स्तर से जल निकासी को लेकर नाली निर्माण किया गया है. नाली ओवर फ्लो होने के कारण सड़क पर जल जमाव की समस्या उत्पन्न हुई है. जिसके कारण स्थानीय ग्रामीणों सहित प्रखंड कार्यालय आने जाने वाले कर्मियों एवं स्कूली बच्चों को भी आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. स्थानीय ग्रामीण सत्यनारायण, दीपक, संजीव, संतोष, राजेश सहित दर्जनों ग्रामीणों ने शीघ्र जांच कर जिला प्रशासन से सड़क जल जमाव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन