नाली की निकासी बंद, ग्रामीण हो रहे परेशान

नाली की निकासी बंद, ग्रामीण हो रहे परेशान
कोढ़ा कोढ़ा नगर पंचायत क्षेत्र में गुरुवार की हल्की बारिश ने नगर पंचायत की व्यवस्था की पोल खोल दी. बारिश शुरू होते ही गेड़ाबाड़ी- फलका मार्ग पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी. जिससे आमलोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. मुख्य सड़क पर पानी भर जाने के कारण लोगों को पैदल चलने में कठिनाई हुई. दोपहिया वाहन चालक भी फिसलन भरी सड़क पर परेशान दिखे. ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है. हर साल बरसात के मौसम में इसी तरह जलजमाव की स्थिति बनती है. लेकिन नगर पंचायत प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता. नालियों की सफाई नहीं होने और जल निकासी की व्यवस्था खराब होने से हल्की बारिश में ही सड़कें तालाब जैसी नजर आने लगती हैं. स्थानयी मिट्ठू सरदार ने बताया कि अगर नालियों की सही निकासी की व्यवस्था होती, तो शायद जलजमाव जैसी समस्या उत्पन्न नहीं होती. नगर पंचायत प्रशासन को इस ओर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए., ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




