डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मनायी गयी जयंती

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मनायी गयी जयंती
समेली मेरा युवा भारत कटिहार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार सह यूथ पावर स्वयंसेवी के संयुक्त तत्वावधान में यूथ पावर कार्यालय भरेली, मलहरिया परिसर में स्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनायी गयी. अध्यक्षता यूथ पावर अध्यक्ष हरि प्रसाद मंडल ने की. संचालन नेहरू युवा क्लब के अध्यक्ष कुमोद कुमार मंडल ने किया. मुख्य अतिथि मुखिया राजकुमार भारती, जदयू प्रदेश अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के महासचिव मनोज कुमार मंडल ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तेल चित्र पुष्पांजलि सह माल्यार्पण अर्पित करते हुए उनके जीवनी,वैकतित्व व आदर्शो पर प्रकाश डालते हुए बताया कि डॉ मुखर्जी का जन्म 6 जुलाई 1901 को कलकत्ता के एक प्रतिष्ठित बंगाली परिवार में हुआ था. वह महान वक्ता व लेखक, शिक्षाविद् व जनसंघ के संस्थापक थे. सामाजिक कार्यकर्ता सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि मुखर्जी सन् 1934 में बंगाल विधान परिषद के सदस्य बने. 1941 में वे हिन्दू महासभा में शामिल हुए. 1944 में वे उनके अध्यक्ष बनें. वक्ताओं उनके 125वीं जयंती के मौके पर उनके आदर्शो व वैकतित्व विस्तृत विचार रखा. भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष महेश्वरी ठाकुर, सुभाष कुमार हिटलर, अध्यक्ष कुमोद कुमार कुक्कू, सत्यम कुमार, पंचायत अध्यक्ष रोहित कुमार, भुवनेश्वर प्रसाद राय, दिवाकर कुमार राय, उप सरपंच प्रभाष कुमार मंडल, वार्ड पंच ललन बिहारी आदि वक्ताओं ने अपना अपना विचार प्रस्तुत किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




