केबी झा के डॉ जितेश बने पीयू के पीजी हेड हिन्दी

केबी झा के डॉ जितेश बने पीयू के पीजी हेड हिन्दी
कटिहार केबी झा कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक डॉ जितेश कुमार को पूर्णिया विवि के पीजी हेड हिन्दी बनाया गया है. इसको लेकर कुलपति पीयू के आदेश पर पीयू रजिस्टार की ओर से चार मई को एक पत्र जारी किया गया है. जारी पत्र मेें बताया गया है कि प्रखंड स्तर पर संचालित होने वाले डिग्री कॉलेज में कई शिक्षकों को प्रभारी प्राचार्य के लिए नामित किया गया है. इसी में से पूर्व पीजी हेड हिन्दी प्रो मनोज पराशर का भी नाम शामिल है. उनके जगह पर केबी झा कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक डॉ जितेश कुमार को पीजी हेड हिन्दी विभाग बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










