पुरानी सेमापुर में महिला के घर को दर्जनों लोगों ने उजाड़ा, की मारपीट

Updated at : 03 Jul 2025 8:38 PM (IST)
विज्ञापन
पुरानी सेमापुर में महिला के घर को दर्जनों लोगों ने उजाड़ा, की मारपीट

पुरानी सेमापुर में महिला के घर को दर्जनों लोगों ने उजाड़ा, की मारपीट

विज्ञापन

– महिला ने भाग कर बचाई जान. खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर, एसपी से न्याय की लगाई गुहार बरारी थानान्तर्गत सेमापुर ओपी के सकरैली पंचायत के पुरानी सेमापुर वार्ड एक की निवासी पुष्पा देवी पति दिलीप कुमार मंडल दर दर भटकने को मजबूर है. पीड़िता पुष्पा देवी ने बताया कि चालीस वर्षों से परिवार के साथ इस जमीन पर घर बनाकर निवास कर रहे है. विजय मंडल से जमीन को लेकर टाईटल सूट चल रहा है. बुधवार को दिन ग्यारह बजे करीब विपक्षी विजय मंडल दर्जनों लोगों के साथ हरबे हथियार के साथ घर में जबरन घुसकर तोड़फोड़ करना शुरू किया. उस वक्त घर में थी. विरोध करने पर मारपीट अश्लील हरकत किया. घर को सभी लोग मिलकर तोड़ना शुरू किया. चारों ओर घर को तोड़कर गिरा दिया. मुझे मारपीट करने लगा तो भाग कर जान बचायी. जोर जोर से चिल्लाकर मदद की गुहार लगायी. सेमापुर थाना एवं 112को सूचना दी लेकिन कोई नहीं आया. सारा दिन तोड़फोड़ कर घर में रखा दो लाख रुपया, जेवर एवं घर का सभी सामान ले गये कहा कि यहां से चले जाओ एक भी पुलिस नहीं आयेगी. कोई मदद नहीं करेगा. पीड़िता पुष्पा व दिलीप मंडल ने बताया कि एसपी साहब को शिकायत की तो देर शाम थाना की पुलिस भाई तोड़फोड़ करने आये लोगों को थाना ले गयी. कुछ ही देर में छोड़ दिया. पीड़िता ने बताया कि गुरुवार को पुनः वे सभी लोग मेरे घर पहुंचकर जमीन में लगे पेड़ को काटना व ट्रैक्टर से जोतना शुरू किया. थानाध्यक्ष को आवेदन देने पर भी कोई कार्रवाई नही की गयी. उल्टे फटकार लगायी. आखिर न्याय के लिए कहां जाय. सेमापुर ओपी अध्यक्ष हरि प्रसाद यादव से पूछने पर बताया कि अपने से घर उजाडने का मामला प्रतीत होता है. जांच कर कार्रवाई की जायेगी. पुष्पा देवी ने आरोप लगाया कि एक महिला के साथ इतना कुछ हुआ थाना के अधिकारी चुप है. कहीं विपक्षी से सांठ गांठ का आरोप लगाया. ग्रामीण ने नजर छुपाते हुए बताया कि अन्याय है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन