अलुआबाड़ी रोड- ठाकुरगंज सेक्शन के दोहरीकरण को मिली मंजूरी

Updated:
विज्ञापन
अलुआबाड़ी रोड- ठाकुरगंज सेक्शन के दोहरीकरण को मिली मंजूरी

अलुआबाड़ी रोड- ठाकुरगंज सेक्शन के दोहरीकरण को मिली मंजूरी

विज्ञापन

– 326.67 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से स्वीकृत है योजना कटिहार रेल मंत्रालय ने कटिहार रेल मंडल के क्षेत्राधिकार में अलुआबाड़ी रोड व ठाकुरगंज सेक्शन के कुल 19.95 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन के दोहरीकरण कार्य को मंजूरी दे दी है. वित्तीय वर्ष 2024-25 में लगभग 326.67 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से स्वीकृत यह परियोजना क्षमता वृद्धि को देखते हुए मल्टी-ट्रैकिंग और फ्लाई ओवर, बाइपास कार्यों के लिए एक छत्र पहल के अधीन की गई है. इस दोहरीकरण से क्षेत्रीय गतिशीलता में सुधार, यात्रा समय में कमी और ट्रेनों की समयबद्धता में वृद्धि के कारण पूर्वी बिहार और उत्तर बंगाल के लोगों को काफी लाभ होगी. इससे कृषि उपज, उपभोक्ता वस्तुओं और आवश्यक वस्तुओं से लदे मालगाड़ियों का सुगम आवागमन भी होगा, परिणामस्वरूप स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और किसानों एवं व्यापारियों के लिए बेहतर बाजार पहुंच सुनिश्चित होगा. अलुआबाड़ी को न्यू जलपाईगुड़ी से जोड़ने वाली यह है हाई डेन्सिटी नेटवर्क मार्ग अलुआबाड़ी को न्यू जलपाईगुड़ी से जोड़ने वाले हाई डेन्सिटी नेटवर्क मार्ग पर अलुआबाड़ी रोड-ठाकुरगंज सेक्शन स्थित है. इस महत्वपूर्ण कॉरिडोर पर पहले से ही उच्च उपयोग दर 94% दर्ज की गई है. 2027-28 तक इसके 200% तक बढ़ने का अनुमान है. इस सेक्शन के दोहरीकरण से लाइन क्षमता में उल्लेखनीय सुधार, विलंबन समय में कमी और ऑपरेशनल फ्लेक्सिब्लिटी बढ़ने की उम्मीद है. अररिया और गलगलिया के बीच नई लाइन जैसी समानांतर बुनियादी संरचना वाली परियोजनाओं के पूर्ण होने से इस सेक्शन की रणनीतिक प्रासंगिकता और भी बढ़ जायेगी. यह परियोजना बिहार, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर में परिवहन नेटवर्क की समग्र दक्षता को बढ़ायेगी. जिससे इस महत्वपूर्ण कॉरिडोर पर भीड़भाड़ कम होगी. एनएफआर इस परियोजना को कुशलतापूर्वक क्रियान्वित करने को प्रतिबद्ध है, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी और विकास को अधिकतम लाभ सुनिश्चित हो सके. कपिंजल किशोर शर्मा, सीपीआरओ, एनएफ रेलवे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन