सालमारी स्टेशन का डीओएमएलसी की टीम ने किया निरीक्षण

Updated at : 15 Oct 2025 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
सालमारी स्टेशन का डीओएमएलसी की टीम ने किया निरीक्षण

सालमारी स्टेशन का डीओएमएलसी की टीम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन

बलिया बेलौन डिविजनल ऑपरेशन मैनेजमेंट एंड लाइन कंट्रोल रेलवे विभाग की टीम ने बुधवार को सालमारी रेलवे स्टेशन में निरीक्षण किया. टीम ने स्टेशन के आंतरिक सिग्नल सिस्टम, यात्री सुविधा, तकनीकी प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की. स्टेशन पर सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पायी. डीओएमएलसी टीम ने स्टेशन पर मौजूद तकनीकी कर्मचारियों से सिग्नल सिस्टम और ट्रैक की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली. स्टेशन भवन, प्लेटफार्म, टिकट काउंटर, वेटिंग हॉल, सफाई व्यवस्था और यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ी तैयारियों का भी जायजा लिया. सालमारी रेलवे स्टेशन का प्रबंधन अनुशासन व समन्वय के साथ काम कर रहा है. यात्रियों को सुगम व सुरक्षित सेवा मिले. स्टेशन मास्टर, टिकट मास्टर, तकनीशियन व सभी रेलवे कर्मचारी मौजूद रहे. अपने विभागीय कार्यों की जानकारी दी. स्टेशन पर नियमित रूप से सिग्नल, ट्रैक और सिस्टम की जांच की जाती है. डीओएमएलसी टीम ने स्टेशन परिसर में सफाई व्यवस्था, यात्रियों के लिए लगाए गये हेल्प डेस्क, पेयजल व्यवस्था, सुविधा और डिजिटल टिकट प्रणाली की कार्यप्रणाली को देखकर टीम ने स्टेशन प्रबंधन की प्रशंसा की. स्टेशन मास्टर ने बताया कि सालमारी स्टेशन से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री अप और डाउन ट्रेनों से सफर करते हैं. सभी कर्मचारियों को निर्देश दिया. वे यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता दें. उन्होंने कहा कि रेलवे विभाग समय-समय पर इस तरह के निरीक्षण करता है. व्यवस्थाओं में सुधार और पारदर्शिता बनी रहे. डीओएमएलसी अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि स्टेशन पर सिग्नलिंग सिस्टम और अन्य तकनीकी संरचनाएं पूर्ण रूप से कार्यशील रहे. साथ ही रेलवे सुरक्षा के मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाये. निरीक्षण के अंत में टीम ने स्टेशन प्रबंधन को बेहतर कार्य के लिए सराहा और भविष्य में भी इसी तरह की दक्षता बनाए रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि सालमारी स्टेशन क्षेत्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण स्टेशन है. तकनीकी और सुरक्षा व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन