सास बहू की घरेलू विवाद हिंसक झड़प में हुई तब्दील

Updated at : 31 Oct 2025 8:29 PM (IST)
विज्ञापन
सास बहू की घरेलू विवाद हिंसक झड़प में हुई तब्दील

सास बहू की घरेलू विवाद हिंसक झड़प में हुई तब्दील

विज्ञापन

– बहू के मायके के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर किया जानलेवा हमला कटिहार प्राणपुर थाना क्षेत्र के बस्तौल स्थित जोनिया गांव वार्ड नंबर आठ में सास व बहु के बीच हुए घरेलू विवाद में बहू ने अपने मायके से लोगों को बुला लिया. इसके पश्चात घरेलू विवाद हिंसक झड़प में तब्दील हो गयी. जिसमें ससुर को चाकू लग गयी तथा ससुराल के कुछ सदस्य भी चोटिल हो गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार सास मेमुन निशा और बहु तरूणम खातून के बीच लंबे समय से आपसी विवाद चल रहा था. शुक्रवार की सुबह दोनों के बीच फिर से कहासुनी हो गयी. बहु ने गुस्से में आकर अपने मायके से लोगों को बुला लिया. इसके बाद दोनों परिवारों के बीच बातचीत होते-होते हिंसक झड़प में तब्दील हो गयी. जिसमें ससुर रज्जाक उम्र 60 वर्ष पर चाकू से हमला कर दिया. बीच बचाव करने पहुंचे मिराज को भी घायल कर दिया. इसमें ससुर गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां घायल ससुर रज्जाक ने बताया कि जब वह झगड़ा शांत कराने की कोशिश कर रहे थे. तभी बहु तरूणम खातून के मायके से फारूक, तबरेज, नजीम, सजीब, कयूब और तालिब ने मिलकर पहले उन्हें लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा. इसके बाद बहु ने उन पर चाकू से हमला कर दिया. जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों के साथ उनका घायल पुत्र मो मिराज ने किसी तरह खुद को संभालते हुए उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन