देश विदेश से आये चिकित्सकों ने जांच की नयी तकनीक से कराया अवगत

Published at :15 Feb 2025 7:36 PM (IST)
विज्ञापन
देश विदेश से आये चिकित्सकों ने जांच की नयी तकनीक से कराया अवगत

देश विदेश से आये चिकित्सकों ने जांच की नयी तकनीक से कराया अवगत

विज्ञापन

– केएमसी में बेबकॉन 2025 में आये चिकित्सकों ने जांच व बीमारी पर दिया व्याख्यान कटिहार पैथॉलोजी और माइक्रोबायोलोजी का कांफ्रेस 18वां वार्षिकोत्सव बीएपीएम के दूसरे दिन कांफ्रेस का आयोजन मेडिकल कॉलेज के ऑडीटोरियम हॉल में किया गया. उदघाटन अल करीम विवि के कुलाधिपति सह पूर्व सांसद डॉ अहमद अशफारक करीम, डॉ आरबीएन प्रसाद, डॉ वीरेन्द्र प्रसाद, डॉ सुमित कुमार समेत अन्य ने दीप जलाकर किया. इस मौके पर आयाेजन को लेकर डॉ अहमद अशफाक करीम ने बताया कि केएमसी के लिए गौरव का पल है. जहां देश विदेश से डॉक्टर यहां आये हुए हैं. उनलोगों द्वारा पैथॉलोजी एवं माइक्रोबायोलॉजी को लेकर अहम जानकारी दी. इस दौरान पटना, दिल्ली, रांची समेत अन्य जगहों से आये चिकित्सकाें ने किडनी संबंधित कई तरह के जांच व उपाय को लेकर जानकारी दी. डॉ राजेश कुमार ने बताया कि दूसरे दिन कांफ्रेस के दौरान अलग-अलग राज्यों से आये चिकित्सकों ने मौजूद प्रशिक्षुओं को पैथोलॉजी से सम्बंधित जानकारी उपलब्ध कराया. उन्होंने बताया कि पहले दिन वर्कशॉप के दौरान कैंसर जांच व निदान के बारे में जानकारी उपलब्ध कराया गया था. उन्होंने बताया कि दूसरे दिन देश विदेश से वक्ताओं ने भाग लिया. जिनके विचारों को सुनकर करीब दो सौ अधिक लोग लाभान्वित हुए हैं. तीसरे दिन शनिवार को भी कांफ्रेस का आयोजन किया जायेगा. इस बीच एक सोविनियर का लोकार्पण किया गया. उन्होंने बताया कि अलग-अलग राज्यों व जिले में इसका आयोजन किया जाता रहा है. इस बार कटिहार मेडिकल कॉलेज में इसका आयोजन किया जा रहा है. यह आयोजन 14 से 16 फरवरी तक होना है. इस मौके पर अलग-अलग राज्यों से आये चिकित्सकों के अलावा डॉ कुमार सुनीत, डॉ श्रीकांत भारती, डॉ नियाज अहमद, डॉ मो इजहार आलम, डॉ मोनिलिसा झा, डॉ अनिता गुप्ता, डॉ शंभू सिंह, डॉ सादमा अनवर सहित अन्य उपस्थिति थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन