डीएम ने 12 घंटे में दिव्यांग बच्ची को उपलब्ध कराया ट्राई साइकिल

Published by :RAJKISHOR K
Published at :19 Apr 2026 7:29 PM (IST)
विज्ञापन
डीएम ने 12 घंटे में दिव्यांग बच्ची को उपलब्ध कराया ट्राई साइकिल

डीएम ने 12 घंटे में दिव्यांग बच्ची को उपलब्ध कराया ट्राई साइकिल

विज्ञापन

हसनगंज प्रखंड स्थित बलुआ पंचायत के भारीडीह गांव में रविवार को जिला पदाधिकारी ने मानवता की अनोखी मिशाल पेश करते हुए 12 घंटे के अंदर एक दिव्यांग बच्ची को ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई है. अब शहर के बाद ग्रामीण इलाकों के हर जुबान से हो रही है. भारीडीह गांव के अवधेश महतो की पुत्री 12 वर्षीय दिव्यांग बच्ची नेहा कुमारी को लेकर स्थानीय किसी व्यक्ति ने ट्राइसाइकिल की मांग करते हुए कटिहार डीएम के सोशल मीडिया एक्स पर टैग किया था. 12 घंटे के अंदर बच्ची को ढूंढकर उनके घर तक ट्राइसाइकिल पहुंचाई गयी. नेहा कुमारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय भारीडीह के कक्षा चार की छात्रा है. जिसे स्कूल जाने में काफी कठिनाई हो रही थी. डीएम खुद गांव पहुंच कर दिव्यांग बच्ची से मिले. उनके पढ़ाई लिखाई के बारे में जानकारी ली. डीएम आशुतोष द्विवेदी ने कहा बच्ची आगे पढ़ाई कर डाक्टर बनना चाहती है. उनके माता-पिता से भी दिव्यांग बच्ची के बारे में जानकारी प्राप्त किया है. बच्ची को ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने के बाद जिलापदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने कहा डीईओ व सामाजिक सुरक्षा कोषांग को विशेष रूप से निर्देश दिया है कि सभी विद्यालय में सर्वे कर कितने दिव्यांग बच्चे हैं. इसकी जांच कर सभी प्रधानाध्यापक सूची उपलब्ध कराएं. कहा, सात निश्चय के तहत सबका सम्मान जीवन आसान को इंप्लीमेंट भी करना है. ट्राइसाइकिल मिलने के बाद नेहा कुमारी बहुत खुश दिखी. वो काफी खुश है और पढ़ाई कर के वो आगे डॉक्टर बनना चाहती है. उन्हें विद्यालय जाने में काफी दिक्कत होती थी. अब उन्हें काफी सुविधा मिलेगी. इस मौके पर बीडीओ रीना कुमारी, पंचायत के मुखिया कंदलाल मुर्मू सहित दर्जनों ग्रामीण व अभिभावक मौजूद रहे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन