विधानसभा चुनाव: डीएम ने प्रेस क्लब में संचालित विभिन्न कोषांगों का किया निरीक्षण

Updated at : 11 Oct 2025 9:54 PM (IST)
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव: डीएम ने प्रेस क्लब में संचालित विभिन्न कोषांगों का किया निरीक्षण

विधानसभा चुनाव: डीएम ने प्रेस क्लब में संचालित विभिन्न कोषांगों का किया निरीक्षण

विज्ञापन

कटिहार जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने शनिवार को सदर अनुमंडल परिसर स्थित प्रेस क्लब भवन में संचालित विभिन्न कोषांगों का औचक निरीक्षण किया. प्रेस क्लब भवन में वर्तमान में शिकायत निवारण एवं वोटर हेल्पलाइन कोषांग, मीडिया कोषांग तथा सी-विजिल कोषांग संचालित है निरीक्षण के क्रम में डीएम ने सर्वप्रथम मीडिया कोषांग का निरीक्षण किया.जहां उन्होंने विभिन्न चैनलों एवं ऑनलाइन प्लेटफार्मों पर प्रसारित समाचारों का अवलोकन किया तथा फेक न्यूज एवं पेड न्यूज की पहचान के संबंध में प्रतिनियुक्त कर्मियों से जानकारी प्राप्त की,। साथ ही उन्होंने सटीक एवं निष्पक्ष समाचार संकलन एवं रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. इसके उपरांत डीएम शिकायत निवारण एवं वोटर हेल्पलाइन कोषांग का निरीक्षण किया. इस दौरान डीएम ने विधानसभावार प्राप्त शिकायतों एवं हेल्पलाइन कॉल्स की जानकारी ली तथा दूरभाष के माध्यम से कॉल रिसीविंग की कार्यप्रणाली की पुष्टि की. उन्होंने कोषांग के सुचारू संचालन एवं मतदाताओं की शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक निर्देश दिये. इसके बाद उन्होंने प्रेस क्लब भवन के ऊपरी तल पर स्थित सी-विजिल कोषांग का निरीक्षण किया. इस दौरान उपस्थित कर्मियों की संख्या, कार्य प्रगति एवं रिपोर्टिंग व्यवस्था की समीक्षा की गयी तथा आवश्यकतानुसार सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिये. निरीक्षण के दौरान डीएम ने सभी प्रतिनियुक्त कर्मियों को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ करने का निर्देश दिया. ताकि निर्वाचन संबंधी सभी गतिविधियां सुचारू रूप से संपन्न हो सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन