टीएलएम मेला : पठन-पाठन संबंध मैटेरियल का किया प्रदर्शन

प्रखंड के राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय तेलता में टीएलएम मेला का आयोजन किया गया
बलरामपुर. प्रखंड के राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय तेलता में टीएलएम मेला का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ बीडीओ सह प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रशांत कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. टीएलएम मेला में प्रखंड के विभिन्न विद्यालय के वर्ग एक से पांच तक के शिक्षक अपने हिसाब से बच्चों को पढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार का मैटेरियल तैयार कर लाये थे. तैयार किये गये मैटेरियल का मेला में प्रदर्शन किया गया. इस दौरान वर्ग एक से लेकर वर्ग पांच तक के बच्चों को आप कितना आसान तरीके से गिनती, त्रिभुज, आयत तथा अन्य विषयों की जानकारी दे सकते हैं. जिसका प्रदर्शनी मेला में किया गया. बताया कि शिक्षकों ने बिना किसी खर्च के विभिन्न प्रकार का मैटेरियल तैयार किया था. इनमें मिट्टी की गोली से बच्चों को गिनती गिनाने के लिए प्रयोग में लाना, कागज के टूकड़े का चित्र बनाकर आयत त्रिभुज और वर्ग की जानकारी देना शामिल था. वर्ग 6 से 8 के बच्चों के तैयार किये गये पीबीएल की भी प्रदर्शनी लगायी गयी थी. वर्ग 6 से 8 के शिक्षकों द्वारा भी अन्य विभिन्न प्रकार की मैटेरियल तैयार की गयी थी. मौके पर प्रखंड साधन सेवी मनोज कुमार साह, लेखा सहायक संजय कुमार मंडल, बीआरपी दुर्गा शंकर, रूपम कुमार, अमरीश कुमार, देवकुमार मोदक, राहुल आनंद, तुफैल अहमद, मासूम राही, कृष्ण कुमार मल्लिक सहित कई शिक्षक मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




