संगठन में सतर्कता प्रशासनिक प्रभावशीलता को बढ़ावा देने पर चर्चा

Updated at : 15 Oct 2025 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
संगठन में सतर्कता प्रशासनिक प्रभावशीलता को बढ़ावा देने पर चर्चा

संगठन में सतर्कता प्रशासनिक प्रभावशीलता को बढ़ावा देने पर चर्चा

विज्ञापन

कटिहार पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के सतर्कता विभाग ने एनएफ रेलवे के मुख्यालय परिसर में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत एक संवाद व प्रस्तुति सत्र पर कार्यशाला हुई. केंद्रीय सतर्कता आयोग की निदेशक प्रियंका सिंह, आईआरएस ने संबोधित किया. पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक व मुख्य सतर्कता अधिकारी एसपी बेक भी मौजूद थे. सभी सतर्कता विभागों के प्रमुखों, अधिकारियों व टीम के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही. सतर्कता पेशेवरों के बीच रचनात्मक वातचीत, ज्ञान साझा करने व अनुभव आदान-प्रदान के लिए एक मंच प्रदान किया. प्रियंका सिंह ने सीवीसी ढांचे के तहत सतर्कता जांच के प्रभावी तरीकों पर एक व्यापक प्रस्तुति दी. उनका सत्र सर्वोत्तम प्रथाओं, प्रक्रियात्मक अनुपालन और नैतिक शासन सिद्धांतों पर केंद्रित था. इसमें सतर्कता प्रक्रियाओं में विश्लेषणात्मक सोच और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए संवादात्मक मामलों का अध्ययन शामिल था. एसपी बेक ने भी सक्रिय सतर्कता के महत्व पर प्रकाश डाला और रेलवे संचालन में सत्यनिष्ठा व दक्षता बनाए रखने के लिए सभी विभागों में निवारक तंत्रों को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया. मंडलों और इकाइयों के सतर्कता अधिकारियों की निष्पक्षता व पारदर्शिता को बढ़ावा देने में उनकी निरंतर समर्पण की सराहना की. बैठक भी की. संगठनों में सतर्कता प्रशासन की प्रभावशीलता तथा सत्यनिष्ठा की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए रणनीतियों पर चर्चा की. कार्यशाला का समापन धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन