दिव्यांगजनों ने निकाला मतदाता जागरूकता रैली

दिव्यांगजनों ने निकाला मतदाता जागरूकता रैली
कटिहार विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने को लेकर कई तरह की गतिविधियां चल रही हैं. विधानसभा चुनाव में दिव्यांग मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर भी कई स्तर पर अभियान चलाये जा रहे है. इसी कड़ी में स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत पीडब्ल्यूडी कोषांग की ओर से गुरुवार को दिव्यांगजन मतदाता जागरूकता रैली आयोजित की गयी. इस दिव्यांग मतदाता जागरूकता रैली में जिले के के विभिन्न क्षेत्रों से उपस्थित दिव्यांग मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित की गयी. इस रैली का आरंभ समाहरणालय परिसर से किया गया एवं इसका समापन मिरचाईबाड़ीमनिहारी मोड़ पर हुआ. रैली के माध्यम से दिव्यांगजनों ने कटिहार जिला अंतर्गत सभी मतदाताओं को 11-11-2025 को मतदान करने का आह्वान किया. इस कार्यक्रम में नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग, नोडल पदाधिकारी पीडब्ल्यूडी कोषांग, पीडब्ल्यूडी आईकॉन पिंकी कुमारी, बुनियाद केन्द्र एवं सामाजिक सुरक्षा के कर्मी शामिल रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




