विस चुनाव: दिव्यांगों ने रंगोली व मानव श्रृंखला बना मतदाताओं को किया जागरूक

विस चुनाव: दिव्यांगों ने रंगोली व मानव श्रृंखला बना मतदाताओं को किया जागरूक
कटिहार उम्मीदवार चुने वही जो समाज के लिए हो सही आदि नारों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान को लेकर कोशी, क्षेत्रीय, विकलांग, विधवा, वृद्ध, कल्याण, समिति मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को स्थानीय शहीद चौक मतदाता जागरूकता अभियान चलाया. दिव्यांग महिलाओं ने आकर्षक रंगोली बनाकर मतदाता को मतदान के प्रति जागरूक कर किया. सभी दिव्यांग एवं समाज के कार्यकर्ता के सहयोग से मानव श्रृंखला बनाकर भी मतदान करने के लिए प्रेरित किया. पूर्व प्राचार्य डॉ प्रभु नारायण लाल दास ने कहा यह अभियान पूरे जिला में संस्था व दिव्यांग कार्यकर्ताओं के द्वारा खेलकूद, तीन पहिया साइकिल के प्रभात फेरी, मेहंदी प्रतियोगिता एवं रंगोली के माध्यम से मतदाता को जागरूक करने के लिए यह अभियान जोरजोर से चलाया जायेगा. कहा कटिहार मतदान करने में एक नंबर था और रहेगा. बिहार राज्य सलाहकार बोर्ड सदस्य, समाज कल्याण विभाग सह सदस्य डीएमसीएई के शिव शंकर रमानी ने कहा यह कार्यक्रम संस्था एवं दिव्यांगो के द्वारा निरंतर चलता रहेगा. दिव्यांगों ने शपथ पत्र भी पढ़ा. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सेवा प्रमुख अवधेश गुप्ता, जिला सह व्यवस्था प्रमुख चंदन झा, सूर्य शंकर मित्रा, सजल विश्वास, लक्ष्मी देवी, विनोद रविदास, लीलू मंडल, जूली शर्मा, विजय कुमार, प्रज्ञा रामानी, राखी कुमारी, भवानी देवी, अंजली देवी, अशोक राय, मनोज शाह, उन्नति कुमारी आदि कार्यकर्ता शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




