कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं पर संवाद

Published by :RAJKISHOR K
Published at :18 Apr 2025 6:39 PM (IST)
विज्ञापन
कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं पर संवाद

कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं पर संवाद

विज्ञापन

डंडखोरा. प्रखंड क्षेत्र के महेशपुर पंचायत अंतर्गत जबरा पहाड़पुर प्राथमिक विद्यालय के समीप आस्था जीविका महिला ग्राम संगठन की ओर से शुक्रवार को महिला संवाद आयोजित की गयी. बीडीओ अभिजीत कुमार, बीएसओ अशोक कुमार चौधरी, बीपीएम सूरज कुमार दास ने संयुक्त रूप से महिला संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया. बीडीओ अभिजीत कुमार ने बताया महिला सशक्तिकरण नीति 2015, शराबबंदी, महिला आरक्षण, दहेज उन्मूलन, बाल विवाह निषेध अभियान, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, पोशाक योजना, जीविका जैसी अनेक योजनाओं की जानकारी दी जा रही है. कहा, कार्यक्रम न सिर्फ महिलाओं को जानकारी देने का माध्यम बनेगा. बल्कि उन्हें अपनी सामाजिक भूमिका एवं अधिकार के प्रति जागरुक कर सशक्त समाज की नीव रखने में मदद भी करेगी. बीपीएम सूरज कुमार दास ने कहा कि ग्राम संगठन स्तर पर महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजना योजनाओं के बारे में महिलाओं से बात की जायेगी. योजनाओं के माध्यम से हुए सामाजिक बदलाव पर भी चर्चा होगी. स्थानीय स्तर पर समस्याओं एवं सुझाव भी लिया जायेगा. सामुदायिक समन्वयक सरिता कुमारी, आशा कुमारी, क्षेत्रीय समन्वयक अमृता प्रीतम, प्रतिनिधि राकेश कुमार, राकेश कुमार पांडे, आशुतोष आनंद, रीता मुर्मू, खगेश कुमार, अमर यादव, युवराज मंडल सहित बड़ी संख्या में महिला मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन