धीरेन्द्र कुमार बरारी के नये बीडीओ बने

Updated at : 06 Oct 2025 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
धीरेन्द्र कुमार बरारी के नये बीडीओ बने

धीरेन्द्र कुमार बरारी के नये बीडीओ बने

विज्ञापन

– सोमवार को पदमार ग्रहण किया, निष्पक्ष चुनाव कराना लक्ष्य बरारी विधानसभा निर्वाचन 2025 को निष्पक्ष कराने को लेकर बरारी बीडीओ धीरेन्द्र कुमार धीरज ने नये बीडीओ के रूप में प्रखंड का पदभर ग्रहण किया. बीडीओ कक्ष में नव पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी धीरेन्द्र कुमार धीरज ने योगदान के उपरांत प्रभारी बीडीओ सह अंचल अधिकारी मनीष कुमार से विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया. धीरज बीपीएससी 64वीं बैच के ग्रामीण विकास अधिकारी हैं. इससे पूर्व मधुबनी जिला के घोघरडीहा प्रखंड में बीडीओ के रूप में सेवा दी है. निवर्तमान बीडीओ किशोर कुणाल का स्थानांतरण पूर्णिया जिला के सदर प्रखंड में हुआ. बीडीओ ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन 2025 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण सम्पन्न कराना लक्ष्य होगा. बीडीओ ने सीओ मनीष कुमार के साथ बैठक की. मौके पर प्रखंड कार्यालय कर्मी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन