मां शैलपुत्री की श्रद्धालुओं ने की पूजा

मां शैलपुत्री की श्रद्धालुओं ने की पूजा
आजमनगर मां दुर्गा की नौ दिवसीय पूजा अर्चना सोमवार से से शुरू हो गयी. इसके लिए श्रद्धालु दो दिन पूर्व से ही तैयारी में लगे थे. पूजा-अर्चना के लिए जगह-जगह मंदिरों में प्रतिमा निर्माण के साथ पूजा पंडाल की तैयारी भी शुरू हो चुकी है. आजमनगर के बड़ी दुर्गा स्थान तथा छोटी दुर्गा स्थान मंदिर में भक्तों की विशेष आस्था बनी हुई है. यहां कलश स्थापन के साथ मां दुर्गा की प्रथम स्वरूप माता शैलपुत्री की पूजा की गयी. श्रद्धालु मंदिर के साथ-साथ अपने घर में भी कलश स्थापना कर देवी के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा अर्चना वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया. पंडित दया भूषण मिश्र तथा सोनू लालटू ने कहा कि इस बार नवरात्र पर मइया हाथी पर सवार होकर आयी है. इसका फल शुभ और सभी तरह के मनोकामना को पूरा करने वाला माना जा रहा है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जब अष्टभुजा धारी मां दुर्गा गज यानी हाथी पर सवार होकर आती है तो बहुत ही शुभ फल माना जाता है. 23 को द्वितीय पूजा, 24 को तृतीया पूजा, 25 को चौथे तथा 26 को भी चार ही पूजा रहेगी. 27 को पंचमी तथा 28 को शष्ठी एवं 29 सप्तमी पूजा, 30 सितंबर को अष्टमी तथा अष्टमी उपवास होगी. एक अक्टूबर को नवमी तिथि हवन और दो अक्तूबर को विजयदशमी मनाया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




