अक्षय नवमी पर श्रद्धालुओं ने की आंवला वृक्ष की पूजा

Updated at : 30 Oct 2025 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
अक्षय नवमी पर श्रद्धालुओं ने की आंवला वृक्ष की पूजा

अक्षय नवमी पर श्रद्धालुओं ने की आंवला वृक्ष की पूजा

विज्ञापन

– संतान प्राप्ति, आरोग्य व मोक्ष की कामना के साथ हुआ धार्मिक अनुष्ठान बारसोई कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर मनाया जाने वाला अक्षय नवमी पर्व प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को श्रद्धा व भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ. प्रातः काल से ही श्रद्धालु आंवला वृक्ष के नीचे पूजा करने के लिए पहुंचे. श्रद्धालुओं ने आंवले के वृक्ष को भगवान विष्णु का स्वरूप मानकर विधि-विधान से पूजा की. बारसोई स्थित प्रसिद्ध श्री विष्णु मंदिर में इस अवसर पर विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया गया. मंदिर परिसर में महिला श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गयी. श्रद्धालुओं ने वृक्ष के नीचे ही हलवा-पूड़ी, खीर आदि व्यंजन बनाकर पुरोहित को भोग अर्पित किया तथा बाद में परिवार सहित वहीं भोजन ग्रहण किया. मंदिर के पुजारी आचार्य रमेश पांडे ने बताया कि अक्षय नवमी का धार्मिक व आध्यात्मिक महत्व अत्यंत गूढ़ है. इस दिन आंवला वृक्ष की पूजा से संतान की प्राप्ति, असाध्य रोगों से मुक्ति और मोक्ष की प्राप्ति होती है. कहा कि कार्तिक मास में किये गये दान, स्नान और व्रत का फल अक्षय रहता है. आचार्य पांडे ने बताया कि भगवान विष्णु को आंवला वृक्ष अत्यंत प्रिय है. इसलिए इस दिन वृक्ष की परिक्रमा कर, उसकी पत्तियों को प्रसाद स्वरूप ग्रहण करने से जीवन में सुख, समृद्धि और आरोग्य की प्राप्ति होती है. आंवला वृक्ष के नीचे परिवार सहित भोजन करने से पारिवारिक सुख और संतति की वृद्धि होती है. पूरे दिन मंदिर परिसर में ॐ नमो भगवते वासुदेवाय और जय विष्णु भगवान के जयघोष गूंजते रहे भक्तों ने दीपदान कर आंवले के वृक्ष के चारों ओर परिक्रमा लगायी और परिवार की मंगलकामना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन