शेखपुरा उर्स में अकीदतमंदों ने चादरपोशी कर मांगी दुआ

Updated at : 12 Oct 2025 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
शेखपुरा उर्स में अकीदतमंदों ने चादरपोशी कर मांगी दुआ

शेखपुरा उर्स में अकीदतमंदों ने चादरपोशी कर मांगी दुआ

विज्ञापन

बलिया बेलौन शेखपुरा पंचायत के शेखपुरा गांव में प्रसिद्ध शुफी, पीर ए तरीकत, हज़रत शमसुल ओलामा का 24 वां सालाना उर्स शनिवार की शाम में शुरू होकर रविवार की शाम लंगर का वितरण के साथ सम्पन्न हुआ. उर्स कमेटी के अब्दुल बारिक, अब्दुल मन्नान, जुनेद अशरफी ने कहा सैकडों अकीदतमंद मजार शरीफ में हाजिर होकर फैज प्राप्त किया. कुल शरीफ, फातेहा खानी, चादरपोशी के साथ अकीदतमंदों के बीच लंगर का वितरण किया गया. कमेटी सदस्यों ने बताया की पीर साहब के मानने वाले दूर दराज तक फैले हैं. यहां जो भी सच्चे दिल से दुआ मांगते हैं. उस की मुराद पूरी होती है. प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी उर्स के मौके पर चादरपोशी, कुल शरीफ, फातेहा खानी का आयोजन हुआ. दोपहर में अकीदतमंदों के बीच लंगर का वितरण किया. अकीदतमंदों की सुविधा के लिए कमेटी की ओर से बिजली, पानी, पंडाल की व्यवस्था की गयी थी. उर्स का सफल आयोजन में अब्दुल बारीक, अब्दुल मन्नान, मौलाना मारूफ, जुनेद अशरफी, दानिस शाहिदी, इजहार आलम, इम्तियाज आलम, मुनतजीर, अनवारूल हक, अनसार आलम आदि का सराहनीय सहयोग रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन