लोगों को आग से बचाव की विस्तार से दी जानकारी

Updated at : 10 Apr 2026 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
लोगों को आग से बचाव की विस्तार से दी जानकारी

लोगों को आग से बचाव की विस्तार से दी जानकारी

विज्ञापन

अग्निशमन विभाग ने एलइडी प्रोजेक्टर के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया कटिहार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दलन में अग्निशमन विभाग की ओर से एलईडी प्रोजेक्टर के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान लोगों को आग से बचाव को लेकर विस्तार से जानकारी दी गयी. कार्यक्रम में उपस्थित अग्निशमन कर्मियों ने बताया कि घरों, बाजार व सार्वजनिक स्थानों पर छोटी-छोटी सावधानियां बरतकर बड़ी दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है. एलईडी प्रोजेक्टर के जरिए आग लगने के कारण, उससे होने वाले नुकसान तथा आपात स्थिति में क्या कदम उठाने चाहिए. इसे दृश्य माध्यम से समझाया गया. जिससे लोगों को जानकारी आसानी से समझ में आयी. अभियान के दौरान गैस सिलेंडर के सुरक्षित उपयोग, बिजली के उपकरणों के सही रखरखाव व आग लगने पर तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना देने के महत्व पर भी जोर दिया. साथ ही लोगों को यह भी बताया गया कि प्रारंभिक स्तर पर आग बुझाने के लिए उपलब्ध संसाधनों का कैसे उपयोग किया जा सकता है. इसकी जानकारी एलइडी प्रोजेक्टर के माध्यम से देते हुए अग्निशमन विभाग ने जागरूकता अभियान चलाया.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन