विदेपुर पावर सब स्टेशन के कार्य में तेजी लाने की मांग

Published at :28 Feb 2025 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
विदेपुर पावर सब स्टेशन के कार्य में तेजी लाने की मांग

विदेपुर पावर सब स्टेशन के कार्य में तेजी लाने की मांग

विज्ञापन

बलिया बेलौन जदयू नेता सह तैयबपुर पंचायत के मुखिया मारूफ अहसन ने बलिया बेलौन में बन रहे पावर सब स्टेशन विदेपुर के कार्य में तेजी लाने की मांग संवेदक से की है. कहा, अप्रैल तक बिजली सप्लाई चालू नहीं होता है तो लोग सड़क पर उतर कर आंदोलन करने को विवश होंगे. गर्मी, बारिश का समय आ रहा है. विदेपुर सब पावर स्टेशन चालू नहीं होने पर बिजली कट की समस्या से लोगों को जुझना पड़ेगा. निर्माण कार्य शुरू होने के चार साल बाद भी बिदेयपुर पावर सब स्टेशन का कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है. बिजली विभाग से मांग करते हुए अप्रैल 2025 तक यहां से पावर सप्लाई शुरू कराने की मांग की है. एक साथ सालमारी के कमलाबाडी में कार्य शुरू हुआ था. वहां अक्तूबर से पावर सप्लाई चालू है. लेकिन बलिया बेलौन के बिदेपुर में अभी भी निर्माण कार्य चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन