मधाइपुर उप स्वास्थ केंद्र निर्माण की सीएम से मांग

Updated:
विज्ञापन
मधाइपुर उप स्वास्थ केंद्र  निर्माण की सीएम से मांग

मधाइपुर उप स्वास्थ केंद्र निर्माण की सीएम से मांग

विज्ञापन

बलिया बेलौन जदयू के पूर्व युवा राष्टीय सचिव सलाउद्दीन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर मधाइपुर पंचायत के भैलागंज में स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराने की मांग की है. उन्होंने बताया की तीन दशक पहले बना यह अतिरिक्त उप स्वास्थ केंद्र खंडहर में तब्दील हो गया है. भैलागंज स्वास्थ्य केंद्र का भवन बनाने की मांग करते हुए कहा की यह स्वास्थ्य केंद्र आज तक चालू नहीं हुआ है. यहां कोई स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं है. उन्होंने कहा की स्वास्थ्य केंद्र चालू नहीं रहने से सैकडों लोगों को दस किमी दूर बलिया बेलौन जाकर इलाज कराना पड़ता है. जिससे महिलाओं को वृद्ध व्यक्ति या गर्भवती को काफी परेशानी उठानी पड़ती है. अधिकांश लोग सालमारी निजी क्लिनिक में जाकर इलाज कराने को विवश है. उन्होंने उप स्वास्थ्य केन्द्र भैलागंज का निर्माण कार्य शीघ्र कराने की मांग की है. इसके बन जाने से बहुत बडी आबादी को इस का लाभ मिलेगा. क्षेत्र के हजारों लोगों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन