बौलिया बालू टोला में सड़क निर्माण की मांग की

Updated at : 27 Jul 2025 8:07 PM (IST)
विज्ञापन
बौलिया बालू टोला में सड़क निर्माण की मांग की

बौलिया बालू टोला में सड़क निर्माण की मांग की

विज्ञापन

मनिहारी मनिहारी प्रखंड के बौलिया पंचायत बालू टोला वार्ड 16 में सड़क नहीं रहने से स्थानीय लोग परेशान है. बारिश में काफी दिक्कत होती है. कांग्रेस नेता प्रो राम रतन प्रसाद बालू टोला पहुंचे थे. स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क सुविधा नहीं मिलने की जानकारी दी. कांग्रेस नेता ने कहा कि बिहार सरकार कह रही है कि गांव- गांव मे सड़क बन रही है. इस गांव में सड़क ही नहीं है. जनप्रतिनिधि भी देखने नहीं आते है. यह गांव मूलभूत सुविधा से वंचित है. जिला पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, बीडीओ को सड़क निर्माण के लिए मांग पत्र दिया जायेगा. मौके पर मनु शर्मा, अनिल महतो, निरंजन यादव, राजकुमार मंडल, स्थानीय सुजीत कुमार, भादो सहनी, अब्दुल, विजय सहनी, राजू सहनी, सोनिया देवी, बिजली देवी, मंगली देवी, कविता देवी, उषा देवी, सबिता देवी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन