दीपक कुमार दास निर्विरोध चुने गये राजद प्रखंड अध्यक्ष

दीपक कुमार दास निर्विरोध चुने गये राजद प्रखंड अध्यक्ष
कोढ़ा कोढ़ा प्रखंड में राजद के सक्रिय सदस्यों व समर्थकों की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया. पूर्व प्रखंड अध्यक्षों की भूमिका, डेलीगेट चयन और पार्टी की नीतियों को लेकर भी संवाद हुआ. बैठक की सबसे अहम कड़ी रही प्रखंड अध्यक्ष पद का चुनाव. सर्वसम्मति से दीपक कुमार दास को प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुना गया. दीपक कुमार दास का नाम अध्यक्ष पद के लिए शंभू कुमार दास द्वारा प्रस्तावित किया गया. इस प्रस्ताव का समर्थन उपस्थित सभी सदस्यों ने हाथ उठाकर किया. समर्थन करने वालों में प्रमुख रूप से सुनील कुमार दास, युगल किशोर यादव, धीरज सिंह, लालेखर पनीर आलम एवं अन्य सभी सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे. बैठक की अध्यक्षता मिथिलेश यादव ने की. जिन्होंने दीपक कुमार दास को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रखंड संगठन को नई दिशा मिलेगी. पार्टी की नीतियां आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचेंगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




