रुपया वापस मांगने पर किया जानलेवा हमला

Updated at : 20 Sep 2025 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
रुपया वापस मांगने पर किया जानलेवा हमला

रुपया वापस मांगने पर किया जानलेवा हमला

विज्ञापन

कोढ़ा उत्तरी सिमरिया पंचायत के मेहरूल्ला टोला निवासी अब्दुल मन्नान ने पंचायती होने के बावजूद बकाया रुपया वापस नहीं करने को लेकर कोलासी कैंप में आवेदन दिया है. आवेदन में कहा, वह मजदूरों को लेकर पेटी कांटेक्ट पर काम करवाते हैं. सासाराम जिले में काम के दौरान मजदूर जियारुल हक एवं रहमत अली दोनों घर चामापाड़ा सिमरिया ने मिलकर कार्य स्थल से सरिया चुराकर बेच दिया. ठेकेदार ने 5 लाख पेमेंट में से काट लिया. 29 अगस्त को अनारूल हक के दरवाजे पर सामाजिक पंचायती में यह दोनों अपना गलती स्वीकार करते हुए 45000 रुपए पंचों के समक्ष जमा किए एवं वादा किया कि 5 सितंबर तक शेष रुपया वापस कर देंगे. 5 सितंबर के बाद रुपया मांगा गया तो यह दोनों गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे. कोलासी पुलिस से कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन