एमडीएम में निकली मरी छिपकली, छात्र व अभिभावकों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम

एमडीएम में निकली मरी छिपकली, छात्र व अभिभावकों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम
– स्कूल में ताला जड़ा, चार घंटे तक छात्र व अभिभावकों ने चार घंटे कोढ़ा-फलका सड़क किया जाम – छिपकली वाला भोजन खाने से बच्चे हुए बीमार – गुरुवार को जांच में लापरवाही पर विद्यालय की प्रधान शिक्षिका निलंबित फ़ोटो 1,2 कैप्शन- सड़क जाम कर विरोध जताते अभिभावक, मौके पर मौजूद स्कूली बच्चे प्रतिनिधि, फलका फलका प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय दक्षिण अमोल में बुधवार को मध्यान भोजन में मरी हुई छिपकली मिलने से हड़कंप मच गया. अभिभावक व छात्र-छात्राएं गुरुवार को विद्यालय में ताला जड़कर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. बच्चों व अभिभावकों ने फलका- कोढ़ा मार्ग चार घंटे जाम कर दिया. जाम से वाहनों की लंबी कतार लग गयी. सूचना मिलते ही बीडीओ सन्नी सौरभ, फलका थानाध्यक्ष कुंदन कुमार, अपर थानाध्यक्ष सदाब, कोढ़ा थानाध्यक्ष सुजीत कुमार, जिला परिषद प्रतिनिधि मनोज मंडल, मुखिया भारती कुमारी, गौतम मालाकार, पंसस उपेंद्र महतो पहुंचकर समझा बुझाकर जाम हटाने का प्रयास किया आक्रोशित अभिभावक नहीं माने. वहीं गुरुवार को जांच में लापरवाही सामने आने पर स्कूल की हेड शिक्षिका सविता कुमारी को निलंबित कर दिया है. साथ ही विभागीय कार्रवाई भी बात कही गई है. नाराज अभिभावक गुरुवार को सड़क पर उतरकर विद्यालय में ताला जड़ दिया और जमकर हंगाम किया. स्कूल के शिक्षक व शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. अभिभावकों ने बताया कि मध्यान भोजन में छिपकली पाये जाने के बाद कई बच्चों ने उल्टी करना शुरू कर दिया. एक छात्र की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. बच्चे के परिजन आशा देवी ने बताया कि छिपकली वाला खाना खाने के बाद उनकी पोती को लगातार छह से सात बार उल्टियां हुईं, जिसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाना पड़ा. आक्रोशित ग्रामीण प्रधानाध्यापक का तबादला करने की मांग पर अड़े रहे. ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में न तो गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा दी जाती है और न ही शिक्षक बच्चों पर ध्यान देते हैं. सभी शिक्षक मोबाइल में व्यस्त रहते हैं. विद्यार्थियों की पढ़ाई पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया जाता. विभाग ने प्रधान शिक्षिका को किया निलंबित वहीं विभागीय जांच में मामला सही साबित होने पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना रूबी कुमारी ने त्वरित कार्रवाई कर हेड शिक्षिका सविता कुमारी को निलंबित कर दिया है. लिखा है इन पर विभागीय कार्रवाई भी की जायेगी. प्रधान शिक्षिका पर कार्रवाई के चार घंटे बाद हटाया जाम स्कूल के हेड शिक्षिका सविता कुमारी पर विभाग के त्वरित कार्रवाई और बीडीओ सन्नी कुमार, थानाध्यक्ष कुंदन कुमार, स्थानीय मुखिया भारती कुमारी व जिला परिषद प्रतिनिधि मनोज मंडल, समिति सदस्य उपेंद्र महतो के काफी समझाने बुझाने के बाद करीब चार घंटे बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम तोड़ा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




