शिक्षा सेवक की पुत्री का एसबीओ के लिए हुआ चयन

Updated at : 21 Dec 2025 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षा सेवक की पुत्री का एसबीओ के लिए हुआ चयन

शिक्षा सेवक की पुत्री का एसबीओ के लिए हुआ चयन

विज्ञापन

कटिहार दलन पूरब पंचायत के पुराना टोला निवासी शिक्षा सेवक राजू सादा की पुत्री नेहा कुमारी का बीएसपीएचसीएल के एसबीओ पद पर चयन हुआ है. बिजली विभाग के तकनीशियन ग्रेड थ्री लेवल फोर एसबीओ के पद के लिए सफल होने के बाद माता अनिता देवी, भाई किशन सादा, राहुल सादा, मुकेश सादा, बहन निशा कुमारी समेत टोले मोहल्ले के लोग खुशी के मारे फूले नहीं समा रहे. योगदान के बाद रविवार को घर लौटी पुत्री नेहा को परिजनों द्वारा मीठाई खिलाकर खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है. नेहा एससी वर्ग से आती हैं. इस वर्ग से उनके मोहल्ले में किसी लड़की की नियुक्ति सरकारी विभाग में होने के बाद लोग अपने आपको गवान्वित महसूस कर रहे हैं. जबकि विपरीती परिस्थितयों में नेहा सफलता हासिल कर गांव समाज के लड़कियों के लिए प्रेरणाश्रोत बन गयी है. नेहा के पिता राजू सादा, माता अनिता देवी का कहना है कि नेहा शुरू से ही पठन पाठन में मेधावी रही है. मैट्रिक की परीक्षा में 60 प्रतिशत अंक हासिल कर आइटीआई उत्तीर्ण कर बिजली विभाग के एसबीओ पद की तैयारी में लग गयी थी. 16 जुलाई को पूर्णिया में परीक्षा दी थी. रिजल्ट छह अक्तूबर को प्रकाशित किया गया था. जिसमें वह सफल रही. जबकि ऊजा ऑडीटोरियम पटना में 16 दिसम्बर को नियुक्ति प्रमाण पत्र दिया गया. रविवार को उन्हें मीठाई खिलाने के दौरान परिजनों के साथ साथ दर्जनों की संख्या में उनके सहपाठी व साथी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन