20 घंटे से मनसाही में छाया है अंधेरा

20 घंटे से मनसाही में छाया है अंधेरा
– बिजली नहीं रहने से उपभोक्ताओं की समस्या बढ़ी मनसाही मनसाही प्रखंड क्षेत्र सहित आसपास के क्षेत्रों में बीते देर रात से अब तक बिजली नहीं रहने के कारण बिजली उपभोक्ता सहित आमलोगों की समस्या बढ़ गयी है. बीते रात को तेज बारिश और हवा चलने के कारण 20 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद भी बिजली विभाग द्वारा क्षेत्र में बिजली सप्लाई नहीं देने से आमलोगों में परेशानियों का माहौल देखा जा रहा है. ऐसी स्थिति में क्षेत्र के छात्राएं एवं मोबाइल उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बिजली गुल होने के कारण 90% लोगों का मोबाइल चार्जिंग भी ठप पड़ा हुआ है. खबर लिखे जाने तक देर शाम तक बिजली की सप्लाई नहीं दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










