मोन्था तूफान का कटिहार जिले में पड़ा असर, तापमान गिरकर पहुंच गया 23 डिग्री सेल्सियस

Updated at : 31 Oct 2025 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
मोन्था तूफान का कटिहार जिले में पड़ा असर, तापमान गिरकर पहुंच गया 23 डिग्री सेल्सियस

मोन्था तूफान का कटिहार जिले में पड़ा असर, तापमान गिरकर पहुंच गया 23 डिग्री सेल्सियस

विज्ञापन

– रात दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस का रह गया अंतर कटिहार मोन्था तूफान का असर कटिहार जिले में व्यापक पैमाने पर पड़ा है. शुक्रवार को पूरे दिन बादल छाये रहे और झमाझम बारिश हुई. जिससे तापमान नीचे गिर गया और लोगों को ठंड का असर करा दिया. जिले का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा गया. अधिकतम तापमान व न्यूनतम तापमान में मात्र दो डिग्री सेल्सियस का अंतर रह गया. जिसके कारण रात व दिन का तापमान लगभग एक बराबर हो गया. हालत यह हो गयी कि दो दिन पहले तक एसी, कूलर, पंखा के इस्तेमाल के बिना लोग रह नहीं पा रहे थे और मोन्था तूफान के असर के कारण लोगों को चादर, कंबल का सहारा लेना पड़ रहा है. लोगों ने गर्म कपड़ा बाहर निकाल लिया है. बच्चों व वृद्धों को लोग गर्म कपड़े पहनाकर ठंड से राहत देने में जुटे हैं. पूरे दिन रूक-रूक कर हुई बारिश ने लोगों को परेशान कर दिया. बारिश की वजह से बच्चों को स्कूल पहुंचने व घर लौटने में परेशानी उठानी पड़ी. बारिश का सबसे ज्यादा असर व्यवसायियों पर पड़ा है. पूरे दिन बाजार में सन्नाटा पसरा रहा. ग्राहक के बाजार नहीं पहुंचने की वजह से बिक्री नदारत रही. फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले सब्जी, फल सहित अन्य सामग्रियों की दुकानदारी नहीं होने से उन्हें नुकसान उठाना पड़ा. कीचड़ से सन गयी सड़कें, लोगों को आवागमन में हुई परेशानी शहर के तमाम मुख्य सड़क से लेकर गली की सड़कें कीचड़ से सन गयी. जिसमें फिसलन की वजह से लोग गिरते पड़ते चलने को मजबूर हुए. कई मुहल्लों में पक्की सड़क व नाला का निर्माण नहीं हो सका है. वैसे जगहों की हालत इतनी बददतर हो गयी कि लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो गया. अनाथालय रोड स्थित लीची बागान मुहल्ले में पहले से खराब सड़क पर कीचड़ व जलजमाव ने लोगों को परेशान किया. इसी तरह से शहर के अन्य मुहल्लों की हालत बद से बदतर रही. न्यू मार्केट की सड़क पर चलना हुआ मुश्किल शहर के न्यू मार्केट रोड की हालत सबसे खराब हालत में पहुंच गयी है. छठ के दौरान सड़क पर सजी दुकान के कचरों का उठाव ठीक से नहीं होने के कारण पूरे सड़क पर कीचड़ फैल गया है. लोगों, व्यवसायियों व राहगीरों को आवागमन में घारे परेशानी उठानी पड़ी. इसी तरह से दुर्गास्थान के पीछे वाली सड़क पर कीचड़ फैल जाने से लोग परेशान हुए. एका- एक ठंड बढ़ने से बीमार पड़ रहे लोग मोन्था तूफान की वजह से हो रही बारिश के कारण ठंड में इजाफा हो गया है. जिससे लोग बीमार पड़ रहे हैं. सदर अस्पताल सहित निजी क्लिनिक में मरीजों की भीड़ बढ़ गयी है. चिकित्सक लोगों को सलाह दे रहे हैं कि एका एक आये ठंड से जहां तक हो सकें बचने का प्रयास करें. ठंड से नहीं बचने पर आप बीमार पड़ सकते हैं. ज्यादातर लोग सर्दी, खांसी, बुखार से पीड़ित होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं. मौसम विभाग का अनुमान कल तक मौसम रहेगा खराब मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि मोन्था तूफान की असर शनिवार तक रह सकती है. तापमान इसी तरह से बना रहेगा. हालांकि आगे भी न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी नहीं होगी. अब तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक गिरकर पहुंच जायेगी. शनिवार को भी पूरे दिन बादल छाये रहने के आसार है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन