पिकअप से कुचल कर साइकिल सवार की दर्दनाक मौत

पिकअप से कुचल कर साइकिल सवार की दर्दनाक मौत
कुरसेला स्टेट हाइवे 65 सड़क पर टिकापट्टी पुल के समीप गुरुवार को पिकअप वाहन की ठोकर से साइकिल सवार की दर्दनाक मौत हो गयी. वाहन की ठोकर खाकर साइकिल सवार सड़क पर गिर पड़ा और साइकिल दूर फेंका गया. वाहन ठोकर से साइकिल सवार की तत्काल मौत हो गयी. मृतक सेठ महलदार (60) पूर्णिया जिला के गांधी टोला टिकापट्टी का निवासी बताया है. घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गयी. भीड़ में किसी ने साइकिल सवार का पहचान नहीं किया. दुर्घटना की जानकारी पर कुरसेला थाना पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को बरामद कर थाना लाया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टर्माटम में कटिहार भेज दिया. पुलिस मृतक के परिजनों को घटना का जानकारी दिया. परिजन कुरसेला थाना पहुंचे. परिजनों के क्रंदन रुदन से माहौल गमगीन हो उठा. टिकापट्टी पुल के समीप सड़क पर अनेकों दुर्घटनाएं घटित हो चुकी है. सड़क के इस जगह को परिचालन में डेंजर जोन माना जाता है. कुछ माह पूर्व सड़क पर स्कॉर्पियो सवार एक साथ 11 बरातियों की मौत हो गयी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




