नानी बाई का मायरा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Updated:
विज्ञापन
नानी बाई का मायरा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

नानी बाई का मायरा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन

भक्ति गीतों से भक्तिमय हुआ माहौल

कटिहार. शहर के अग्रसेन भवन में मानसी परिवार की ओर से आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम नानी बाई का मायरा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. कार्यक्रम के दौरान पूरा माहौल भक्ति और श्रद्धा से सराबोर नजर आया. दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में हिस्सा लिया. आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. जहां रंग-बिरंगी झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही. कथा वाचक तुलसी गोपालका ने नानी बाई और भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति से जुड़ी प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया. उन्होंने बताया कि सच्ची श्रद्धा व श्रद्धा विश्वास रखने वालों की भगवान हमेशा सहायता करते हैं. कथा के दौरान उपस्थित श्रद्धालु भक्ति गीतों और भजनों पर झूमते नजर आये. भजन मंडली द्वारा प्रस्तुत एक से बढ़कर एक भजनों ने वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया. कार्यक्रम में बाहर से आए कलाकारों ने सुंदर झांकियों व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया. भगवान श्रीकृष्ण की जीवंत झांकी पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर जयकारे लगाये. आयोजन समिति मानसी परिवार की ओर से श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद व बैठने की विशेष व्यवस्था की गई थी. आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारा, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने का कार्य करते हैं. पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में कृष्णा चौधरी, शालिनी अग्रवाल, शीला महावर, किरण चौधरी, ऊषा गोयंका, संगीता चौधरी, पूजा चौधरी, मीनू भोपालका, अंजू रुंगटा, दीपा डोकानिया, सविता सिंघानिया, ममता अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, रेणु सोनी आदि ने अपनी अहम भूमिका निभायी.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन