केईसी में दो दिवसीय कैंपस चयन को छात्रों की भीड़

केईसी में दो दिवसीय कैंपस चयन को छात्रों की भीड़
– पांच कॉलेज के अंतिम सत्र के सिविल ब्रांच के 52 छात्र ले रहे भाग – मुंबई के एक कंपनी में होगा छात्रों का चयन कटिहार कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज में दो दिवसीय कैम्पस सेलेक्शन का आयोजन किया गया. कैम्पस सेलेक्शन ज्योति स्ट्रैक्चर लिमिटेड मुम्बई के लिए होना है. इससे पूर्व कम्पनी से आये प्रतिनिधियों का कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज की प्राचार्या डॉ रंजना कुमारी ने बुके देकर स्वागत किया. प्रो धर्मवीर कुमार ने बताया कि कैम्पस सेलेक्शन का आयोजन दो दिन तक होगा. इंटरव्यू में कुल पांच कॉलेज के अंतिम सत्र के सिविल ब्रांच के छात्र- छात्राएं भाग ले सकेंगी. इंटरव्यू में अरिरया इंजीनियरिंग कॉलेज के 12, कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के 18, बीसीई भागलपुर के 8, जीईसी किशनगंज के छह और पीसीइ पूर्णिया के आठ कुल 52 छात्र छात्राएं भाग ले रही हैं. पहले दिन कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज और राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज किशनगंज के छात्र- छात्राओं ने इंटरव्यू दिया. दूसरे दिन मंगलवार को बीसीइ भागलपुर, पीसीइ पूर्णिया और एपीएनआरईसी अररिया के छात्र- छात्राओं का उक्त कम्पनी के लिए इंटरव्यू लिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










