13 से 17 अक्तूबर तक मनेगा सीपीआर जागरूकता सप्ताह

Updated at : 13 Oct 2025 6:33 PM (IST)
विज्ञापन
13 से 17 अक्तूबर तक मनेगा सीपीआर जागरूकता सप्ताह

13 से 17 अक्तूबर तक मनेगा सीपीआर जागरूकता सप्ताह

विज्ञापन

कटिहार राज्य स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के आलोक में सीपीआर जागरूकता सप्ताह 13 से 17 अक्तूबर तक मनाया जा रहा है. इस अभियान का उद्देश्य आमलोगों को आपातकालीन स्थिति में कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) की प्रक्रिया सिखाना है. ताकि आकस्मिक हृदयगति रुकने जैसी स्थिति में किसी की जान बचायी जा सके. मंगलवार को जिले के सभी एंबुलेंस कर्मियों को सीपीआर की पूरी ट्रेनिंग दी जायेगी. अस्पतालों, स्कूलों, कॉलेजों और सामुदायिक केंद्रों में विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किये जायेंगे. स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा लोगों को बताया जाएगा किसी व्यक्ति के अचानक बेहोश होने या सांस रुक जाने की स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देना कितना महत्वपूर्ण है. इस संदर्भ में डीपीएम डॉक्टर किसलय कुमार ने बताया कि जिला में सीपीआर जागरूकता सप्ताह 13 से 17 अक्तूबर तक मनाया जायेगा. सीपीआर के बारे में लोगों में जागरूकता फैलायी जायेगी. इसी कड़ी में मंगलवार को जिले के एंबुलेंस कर्मियों को सीपीआर के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी और डेमो देकर प्रशिक्षित किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन