रात भर बिजली आपूर्ति बाधित रहने से उपभोक्ता हुए परेशान

Updated:
विज्ञापन
रात भर बिजली आपूर्ति बाधित रहने से उपभोक्ता हुए परेशान

रात भर बिजली आपूर्ति बाधित रहने से उपभोक्ता हुए परेशान

विज्ञापन

अमदाबाद प्रखंड मुख्यालय व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित छोटा रघुनाथपुर नया मोहल्ला तथा बस स्टैंड क्षेत्र में आईटी प्रॉपर्टी केबल जर्जर होने के कारण विद्युत आपूर्ति में बाधित रहने से उपभोक्ता परेशान हैं. बराबर बिजली गायब रहती है. शनिवार रात बिजली नहीं रहने के कारण उपभोक्ता रात भर उमस भरी गर्मी से परेशान रहे. देर रात तक छोटा रघुनाथपुर नया मोहल्ला एवं ब्लॉक परिसर के कर्मी, नगर पंचायत के मुख्य बाजार स्थित बस स्टैंड मोहल्ले के उपभोक्ता रात भर परेशान रहे. शनिवार को भी दिन में काफी देर तक इस क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहा था. शनिवार के देर शाम में लाॅ वोल्टेज से लोग परेशान थे. विद्युत आपूर्ति कुछ देर के बाद बिजली गायब हुई तो रविवार की सुबह करीब 7:00 बजे बिजली आयी. जिससे उपभोक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है. उपभोक्ताओं ने बताया कि बिजली विभाग के अनुसार उपरोक्त क्षेत्र के आईटी प्रॉपर्टी केबल जर्जर हो गयी है. जर्जर रहने के कारण विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से नहीं हो पता है. उपभोक्ताओं ने शीघ्र ही विद्युत केबल आईटी प्रॉपर्टी केबल दुरुस्त कराने की मांग की है. जेई कौशल कुमार से बात करने पर उन्होंने बताया कि बिजली बाधित रहने से संबंधित किसी तरह की जानकारी नहीं मिली है. जल्द ही क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन