जनवितरण के वैकल्पिक व्यवस्था के लिए उपभोक्ताओं ने एमओ को दिया आवेदन

Published at :16 Feb 2025 7:09 PM (IST)
विज्ञापन
जनवितरण के वैकल्पिक व्यवस्था के लिए उपभोक्ताओं ने एमओ को दिया आवेदन

जनवितरण के वैकल्पिक व्यवस्था के लिए उपभोक्ताओं ने एमओ को दिया आवेदन

विज्ञापन

फलका प्रखंड क्षेत्र के पीरमोकाम पंचायत के दरमाही, बड़बड़िया, सतमी, बगमारा के सैकड़ों ग्रामीणों ने जनवितरण के वैकल्पिक व्यवस्था करने को लेकर आपूर्ति पदाधिकारी फलका को एक आवेदन दिया है. आवेदन में ग्रामीणों ने कहा, पूर्व में जन वितरण प्रणाली के विक्रेता जयपाल साह के यहां खाद्यान का उठाव करते थे. उनकी मृत्यु के उपरांत पता चला है कि ग्रामीण उपभोक्ताओं का अनाज उठाव पीरमोकाम पंचायत के ही जन वितरण प्रणाली के विक्रेता एजाज अंसारी के यहां टैग कर दिया है. उपभोक्ताओं के लिए काफी परेशानी उत्पन्न होगी. उपभोक्ता जन वितरण प्रणाली विक्रेता का वितरण स्थल की दूरी लगभग आठ किलोमीटर है. खासकर गरीब वृद्ध जनों को उठाव में काफी परेशानी होगी. गांव के दिवयंग मानिकचंद मिस्त्री, जुलू साह, पूरन मंडल आदि ने बताया कि आपूर्ति विभाग को हम लोगों को राशन उठाव के लिए नजदीक में कहीं वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए. आपूर्ति विभाग के द्वारा जहां टैग किया गया है. वहां से हम लोगों का घर का दूरी बहुत ज्यादा है. हमलोगों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा. उपभोक्ताओं ने बताया कि दरमाही, बागमारा, सतमी एवं बरबरिया से करीब लाभुकों की संख्या 700 है. आवेदन में जोगिंदर साह, सुरेश मंडल, हीरो कुमार, निर्मल कुमार मंडल, अरुण कुमार, कपिल देव साह, महेंद्र साह, विपिन मंडल, कुंदन कुमार, राहुल कुमार, अशोक मंडल, रजनीश कुमार, गणेश मंडल, अमित कुमार, पवन कुमार, श्यामलाल महतो, सोनेलाल मढ़ैया, उपेंद्र साह, ब्रजकिशोर गुप्ता, परमानंद सोरेन, अरुण ठाकुर, राजीव भगत आदि ग्रामीणों का संयुक्त हस्ताक्षर शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन