अंचल सह प्रखंड कार्यालय भवन निर्माण में अनियमितता

Updated:
विज्ञापन
अंचल सह प्रखंड कार्यालय भवन निर्माण में अनियमितता

अंचल सह प्रखंड कार्यालय भवन निर्माण में अनियमितता

विज्ञापन

– भवन निर्माण विभाग के एसडीओ ने कहा जांच में अनियमितता पर होगी कार्रवाई आजमनगर अंचल सह प्रखंड कार्यालय आजमनगर भवन निर्माण कार्य करोड़ों रुपए खर्च कर कराया जा रहा है. कार्य में अनियमितता बरती जा रही है. स्थल पर सूचना पट तक नहीं लगाया है. ग्रामीण तथा जनप्रतिनिधि कार्य स्थल पर पहुंच कार्य में उपयोग हो रही गुणवत्ताहीन सामग्रियों को देख संवेदक के मुंशी तथा अन्य कर्मियों से गुणवत्ता के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने चुप्पी साध ली. पूर्व जिला पार्षद प्रतिनिधि रामजी केसरी ने कहा निर्माण स्थल पर प्रयुक्त सीमेंट, बालू और गिट्टी की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं है. समाज सेवी संतोष कुमार ठाकुर ने कहा, कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया. अबतक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. भवन निर्माण विभाग के एसडीओ चंद्रशेखर विजय ने दूरभाष पर कहा कि इस पूरे प्रकरण ने सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही की कमी को उजागर कर दिया है. यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो न केवल सरकारी धन का दुरुपयोग होगा बल्कि आम जनता का भरोसा भी कमजोर पड़ेगा. साथ ही उन्होंने जांच करने की बात कही है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन