श्रीराम मंदिर के निर्माण व गौरवगाथा पर चर्चा

श्रीराम मंदिर के निर्माण व गौरवगाथा पर चर्चा
कटिहार स्थानीय माहेश्वरी एकेडमी कैंपस में आयोजित संस्कृति उत्सव स्वदेशी मेला के बारहवें दिन स्वाभिमान दिवस के अवसर पर संवाद किया गया. संवाद में राममंदिर निर्माण में संघर्ष, त्याग और बलिदान की चर्चा करते हुए वक्ताओं ने भविष्य के लिए चैतावनी दी. वक्ताओं ने कहा कि अगर हम स्वभाषा, स्ववेष एवं स्वाहार को नहीं सुधारें तो अपना देश और समाज विदेशी चंगुल में फंसकर पुन: गुलामी की दिशा में बढ़ जाएंगे. इसलिए हमें अभी से स्वदेशी चिन्तन अपनाकर देश को सुरक्षित रखने की दिशा में पहल करनी होगी. मंच से मुख्य वक्ता तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय भागलपुर के परीक्षा नियंत्रक प्रो बिनोद कुमार झा ने अपने संबोधन में श्रीराम मंदिर संघर्ष गाथा का वर्णन करते हुए कहा कि श्रीराम मंदिर के निर्माण को लेकर हुए संघर्ष व गौरवगाथा को स्मरण करते रहना पड़ेगा. आखिरी में बड़ी संख्या में माताओं ने अपने अपने घरों से पांच पांच दीपक लाकर श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव पर दीपावली मनाकर दीप यज्ञ से उत्सव सम्पन्न हुआ. सत्यनारायण प्रसाद, शंकर साह, अरुण कुमार चौधरी, दसरथ प्रसाद राय, बिदुरतन, इन्द्रजीत सिंह, अवधेश कुमार देव, विद्यानंद शर्मा, महेश कुमार, बिमल साहु, दयानंद सरस्वती, नेहा कुमारी, पूजा शर्मा, रिता राऊत आदि कार्यकर्ता सक्रिय रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










