फलका में कांग्रेस ने चिकित्सा शिविर आयोजित

फलका में कांग्रेस ने चिकित्सा शिविर आयोजित
फलका कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र के फलका प्रखंड के भरसिया पंचायत में शनिवार क़ो कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक पूनम पासवान की ओर से एक मेगा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. इस चिकित्सा शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ संतोष कुमार सिंह, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ अंकुश आनंद, जेनरल फिजिशियन डॉ दीपक भारती, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अभिषेक कुमार शामिल रहे. पूर्व विधायक पूनम पासवान ने कहा कि शिविर का लाभ सैकड़ों ग्रामीणों ने उठाया. शिविर में दिखाए हुए मरीजों के आंख के ऑपरेशन एवं चश्मा पर तीस प्रतिशत की छूट की व्यवस्था उन्होंने की है. ऐसे शिविर का आयोजन अन्य जगहों पर भी लगाये जायेंगे. इस अवसर पर फलका प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष साजिद आलम अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के इमरान काजमी ने कहा कि इस तरह के शिविर से लोगों को सहूलियत होती है. बड़े-बड़े चिकित्सक उनके गांव आकर उनका जांच करते हैं. इलाज करते हैं. लोगों को शहर जाना नहीं पड़ता. उन्होंने इस आयोजन के लिए पूर्व विधायक पूनम पासवान को बधाई दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




